हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नवरात्रों के प्रथम दिन मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ के तत्वावधान में गुरुवार को हापुड़ में मां चंडी जी की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। मां चंडी के सेवकों रवींद्र पोपट, अखिल कुमार, महेश ट्याला, अनुज कुमार, नवीन, मनु गर्ग, महेंद्र, देवेश आदि ने मां चंडी का सर्व प्रथम दूध से दुग्धाभिषेक किया और चोला चढ़ाया।
मां चंडी के सेवक पालकी को लेकर चंडी मंदिर से निकल पड़े। मां चंडी की पालकी मिनाक्षी रोड, अयोध्यापुरी व तगासराय, ब्रह्मनान, पापड़ वाली गली से होते हुए चंडी मंदिर पर विश्राम किया। इस दौरान जिस-जिस गली-मौहल्ले से मां चंडी की पालकी गुजरी, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और आदर व श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना की।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099

































