हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पहुंचे भारतीय गौ रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर मनोज कुमार सिंह का स्वागत किया गया। भारतीय गौरक्षा सेना के जिला अध्यक्ष भारत सिंगल के आवास पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर गौ सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा उठा जा रहे कदमों को बारे में विचार विमर्श किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री बंटी सक्सेना, मनोज अग्रवाल, भारतीय गौरक्षा सेना, जिला उपाध्यक्ष भारतीय गौरक्षा सेना, विपिन शर्मा, मंडल संयोजक पुनीत खटीक, मंडल मंत्री आकाश सैनी, मंडल कोषाध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं प्रशांत कुमार मंडल महामंत्री मौजूद रहे।
वहीं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच उत्तर प्रदेश की टीम भी मौजूद रही जिसमें मनजीत सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष हापुड़, अनमोल अग्रवाल जिला मंत्री हापुड़, जुगल अग्रवाल जिला महामंत्री हापुड़, सचिन अग्रवाल मीडिया प्रभारी हापुड़, प्रशांत अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष हापुड़ आदि शामिल रहे।
































