हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास ग्राम हिमायूंपुर में भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम उत्तर प्रदेश नमामि गंगे विभाग का ददायरा के सुधीर शर्मा को क्षेत्रीय सह संयोजक बनाए जाने पर बुधवार को ग्राम वासियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में उन्होंने मुख्य अतिथि के रुप में रहकर प्रदेश और केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।
आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता छिददा लाल शर्मा पूर्व बूथ अध्यक्ष द्वारा की गई। कार्यक्रम में रवि शर्मा (जिला मंत्री अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा),बूथ अध्यक्ष कोमल शर्मा, भोलू शर्मा, शिवकुमार शर्मा, प्रशांत शर्मा, मुनेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा,राहुल शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




























