
👁 0 views Views
कमल डोसा प्लाजा पर श्री राम बारात का स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री राम बारात को लेकर भक्तों में काफी उत्साह दिखा। हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कमल डोसा प्लाजा के संचालक कमल ने परिजनों के साथ राम बारात का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर माहौल आस्था के रंग में रंग गया। जैसे ही श्री राम बारात कमल डोसा प्लाजा पर पहुंची तो कमल ने अपने परिजनों के साथ बारात का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया।


























