हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निरीक्षक संजय कुमार पांडे को जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। चार्ज संभालने पर गुरुवार को बाबूगढ़ कोतवाल संजय कुमार पांडे का लोगों ने पटका पहनाकर स्वागत किया। मोहम्मदपुर आदमपुर दयानगर के प्रधान प्रदीप बैसला ने पटका पहनकर बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का स्वागत किया। संजय कुमार पांडे ने इस दौरान कहा कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान संजय कुमार पांडे ने कहा कि लोगों से भी कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सुझाव मांगे जाएंगे। चार्ज संभालने के पश्चात बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक भी की। सम्मान के दौरान बलराज, रिंकू आदि उपस्थित रहे। आपको बता दें कि शीलेश कुमार को लाइन हाजिर करने के पश्चात सिंभावली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे को पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा ने बाबूगढ़ थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























