👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पहुंचे राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री अतुल गर्ग, धौलाना से भाजपा के विधायक धर्मेश तोमर का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया. हापुड़ के पक्के बाग पर स्थित भाजपा जिला कोषाध्यक्ष व भारतीय उद्योग मंडल के चेयरमैन कपिल एसएम के आवास पर शनिवार को जोरदार स्वागत किया गया जहां कई विषयों पर चर्चा की गई. व्यापारियों से जुड़े कई मुद्दों को भी इस दौरान सांसद अनिल अग्रवाल के समक्ष रखा गया.
इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष /जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश राणा, विजेंद्र पंसारी, मुदित गोयल, शिवम, राघव गर्ग आदि उपस्थित रहे.
केयर हॉस्पिटल व मोहम्मद यूनुस की ओर से माहे रमजान की आपको दिली मुबारकबाद

































