हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) हापुड़ ने बुधवार को ज़िला औषधि निरिक्षक हापुड़ पियूष कुमार का हापुड़ जनपद पहुंचने पर फूल देकर स्वागत किया। पीयूष को मेरठ के साथ जनपद हापुड़ का अतिरिक्त प्रभार मिला है जिनके हापुड़ पहुंचने पर एसोसिएशन ने स्वागत किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से संबन्धित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश त्यागी ने बताया कि पिछले लगभग एक माह से औषधि निरीक्षक का पद रिक्त होने के कारण दवा विक्रेताओ के विभाग से संबन्धित कार्य नहीं हो पाए हैं जिनको जल्द किया जाना आवश्यक है जिसपर औषधि निरीक्षक पियूष कुमार ने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि दवा विक्रेताओं के सभी कार्य समय से पूरे किए जाएंगे। किसी भी दवा विक्रेता को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना दिया जाएगा।
इस दौरान साधु सिंह, संजय त्यागी, संजय अग्रवाल, विकास गर्ग, विनीत जिंदल, अनिल अग्रवाल, प्रवीण त्यागी, अजय सोढ़ा, गौरव गर्ग, नीरज डाबरा, संजीव कुमार, सुशील शर्मा, लईकुद्दीन, अमित शर्मा, अनिल कुमार, दीपक त्यागी, अरूण गोयल, राजीव डंग, विपिन अग्रवाल, बोबिंद्र त्यागी आदि उपस्थित रहे।
HUNGRY HACKERS OFFER: HOT COFFEE + MASALA MAGGI @ 79/-: 7248676869






























