हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर जाते समय अतरपुरा चौराहा पर ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा के पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने चौराहा स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
इस अवसर पर पंडित आशीष शर्मा कोषाध्यक्ष, पंडित लोकेश शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी, पंडित कुलदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष भारत सिंघल, मनोज गर्ग, अमित सागर सचिव मेरठ मंडल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अविनाश शर्मा, राजेंद्र कोरी जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, राजवीर कोरी नगर अध्यक्ष, चरण सिंह कोरी नगर उपाध्यक्ष, सुनीता गौतम जिला महासचिव, सीमा जिला मीडिया प्रभारी, सोनू गौतम, सहित आदि उपस्थित रहे.
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099





























