👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना के गांव बजेड़ा खुर्द निवासी आकाश कौशिक पुत्र मुकेश शर्मा ने जनपद का नाम रोशन किया है। कोलकाता में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आकाश ने कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। 81 किलोग्राम भार प्रतिस्पर्धा में आकाश ने भी भाग लिया और कांस्य पदक जीत लिया। आकाश ने पिता मुकेश शर्मा ने बताया कि आकाश को बचपन से ही वेटलिफ्टिंग का शौक है और वह इसके लिए कड़ा परिश्रम कर रहा है। आकाश की इस सफलता के बाद जनपद का नाम रोशन हुआ है और क्षेत्रवासियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261


























