
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): मौसम के पूर्व अनुमान के अनुसार रविवार की सुबह हापुड़ में गरज के साथ बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। संभावना है कि सोमवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा जिससे लोगों की गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन तापमान में हो रहे हो उतार-चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। ऐसे में चिकित्सकों ने सभी को ऐतियातन बरतने की सलाह दी है। चार दिन पहले हापुड़ जनपद की सड़कों ने कोहरे की सफेद चादर ओढ़ ली। इसके बाद चटक धूप निकल आई। रविवार की सुबह बारिश होने से तापमान में एक बार फिर गिरावट आई। लगातार हो रहे मौसम में बदलाव से जनपद हापुड़वासियों पर विपरीत असर पड़ रहा है। लोग बुखार, जुखाम, गले में खराश जैसी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























