👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने NCR व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुंडों को तमंचे, पिस्टल, रायफल और कारतूस सप्लाई करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरप्तार कर उनके कब्जे से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बहादुरगढ़ पुलिस और स्वाट टीम द्वितीय ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कि ऑर्डर पर अवैध शस्त्र बनाकर सप्लाई करता था।

पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 पिस्टल, 21 तमंचे, 08 अधबने तमंचे, 04 रायफल, एक पौनी रायफल, 34 जिन्दा कारतूस, 04 खोका कारतूस और भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण और एक कार बरामद की है जिससे इन अवैध हथियारों की सप्लाई की जाती थी। फिलहाल गिरोह के 2 सदस्य फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।































