
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में कराएंगे मुंडन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया जिसमें फैसला लिया गया कि शुक्रवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारी मुंडन कराकर अपना विरोध जताएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला अध्यक्ष सुमन त्यागी व जिला अध्यक्ष हापुड़ ज्ञानेंद्र त्यागी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद स्थित शहीद स्तंभ पर एकत्र होकर विरोध किया जाएगा। जो हरकत बांग्लादेश में की जा रही है उसका वह पुरजोर विरोध करते हैं। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष करनल तेजिंदर पाल त्यागी के साथ गुरुवार को एक बैठक का आयोजन भी किया गया।
DD Tuff के यहां हर साइज का शीशा नए डिजाइन में उपलब्ध: 9410853586































