हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सक्सेना के बेटे और युवा अधिवक्ता अभिषेक सक्सेना का हरिद्वार स्थित एक होटल के कमरे में शव मिला जो हरिद्वार अपने दोस्तों के साथ गए थे। सुबह जब दोस्तों ने अभिषेक को आवाज लगाई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पास जाकर देखा तो अभिषेक को मृत देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने तुरंत परिजनों को मामले से अवगत कराया। जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सभी ने अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं और अभिषेक की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।
हापुड़ के मोहल्ला देवलोक निवासी अभिषेक सक्सेना अपने मित्रों के साथ शनिवार को हरिद्वार गए थे जिनकी रविवार को होटल के कमरे में लाश मिली। सूचना पर हापुड़ से परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। अधिवक्ता का शव शाम करीब 7:30 बजे तक देवलोक पहुंचने की संभावना है।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288


























