👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्रीरामलीला समिति हापुड़ की सोमवार को एक बैठक समिति के प्रधान रविंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं।
बैठक में रामलीला समिति के प्रधान रविंद्र गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष पूर्व की भांति ही रामलीला का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन से परमिशन मांगी थी जिस पर उपजिलाधिकारी ने अनुमति देते हुए परमिशन जारी कर दी।समिति के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा अग्रिम रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर विनोद वर्मा, रतनलाल ठेकेदार, उमेश अग्रवाल, अनिल आजाद एडवोकेट, हरि प्रकाश जिंदल, नवीन वर्मा ,अतुल सोनी, राजकुमार अग्रवाल, मनीष मित्तल आदि उपस्थित थे।
































