👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में खरबूजा की आवकों की बाढ़ आने से थोक में भाव 10 रुपए प्रति किलो रह गए है। जबकि फुटकर 20-25 रुपए प्रति किलो बिक रहा है.
आज हापुड़ मंडी में खरबूजा गंगा की खादर तथा जनपद के ग्रामीण इलाकों से बुग्गियों में भर कर खूब आ रहा है। भीषण गर्मी में खरबूजे की खूब मांग निकल रही है। खरबूजा मीठा व रसीला है। भीषण गर्मी व लू में खरबूजा लाभकारी बताया गया है जिससे खरबूजे की खूब मांग निकल रही है। जनपद हापुड़ की मंडियों के अलावा शहरी व ग्रमीण इलाकों में तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (दिल्ली-लखनऊ) के दोनों ओर सड़क किनारे लगी दुकानों पर खरबूजा खूब बिक रहा है। ऊंची दुकान वाले तो खरबूजा 50 रुपए किलों तक बेच रहे है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































