जलभराव से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन, निर्माणाधीन नाले का काम रुकवाया










हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में जलभराव की गंभीर समस्या से परेशान लोगों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित नागरिकों ने निर्माणाधीन नाले के कार्य को रुकवाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नाले के निर्माण के दौरान रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे पिछले 5–6 दिनों से पूरी गली में पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है और बच्चों व बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। नाले के निर्माण के चलते लगाए गए अस्थायी बांध के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। लोगों का आरोप है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जो पूरी तरह गलत है।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पहले सड़क का निर्माण पूरा किया जाए। उसके बाद ही नाले का निर्माण कार्य शुरू किया जाए ताकि आम जनता को परेशानी न हो। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य के दौरान लगाए गए बांध को खुलवाया, जिससे पानी की निकासी शुरू हो सके।
इस दौरान उदयवीर सिंह, प्रवीण, कुणाल, विनीत, नवीन, जावेद, रवि, रीना, रविन्द्र, बाला, सरोज, जसंगीता, विनय और पप्पू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।







  • Related Posts

    बिजली कटौती से परेशान किसान नेताओं ने एक्सएन कार्यालय पर दिया धरना

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में प्रभावित विद्युत आपूर्ति से नाराज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने…

    Read more

    प्रदेश के सीएम ने की हापुड के मरीज की एक लाख की मदद

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड रोगी नीरज शर्मा को विधायक विजयपाल आढती के पत्र पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिजली कटौती से परेशान किसान नेताओं ने एक्सएन कार्यालय पर दिया धरना

    बिजली कटौती से परेशान किसान नेताओं ने एक्सएन कार्यालय पर दिया धरना

    प्रदेश के सीएम ने की हापुड के मरीज की एक लाख की मदद

    प्रदेश के सीएम ने की हापुड के मरीज की एक लाख की मदद

    उधार सामान देने से इनकार करने पर महिला दुकानदार के साथ मारपीट

    उधार सामान देने से इनकार करने पर महिला दुकानदार के साथ मारपीट

    जलभराव से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन, निर्माणाधीन नाले का काम रुकवाया

    जलभराव से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन, निर्माणाधीन नाले का काम रुकवाया

    पिलखुवा: बंद फैक्ट्री में लाश मिलने से मची सनसनी

    पिलखुवा: बंद फैक्ट्री में लाश मिलने से मची सनसनी

    शहीद फौजी का बलिदान दिवस मनाया

    शहीद फौजी का बलिदान दिवस मनाया
    error: Content is protected !!