👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार की सुबह हुई बारिश से मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में जगह-जगह जलभराव हो गया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और सड़क तालाब बन गई. बता दें कि फ्रीगंज रोड से आवास विकास जाने वाले रास्ते पर फ्लाईओवर उतरते ही यह तस्वीर आपको नजर आएगी जो पानी से लबालब भरी है. कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त इस मार्ग से होकर गुजरेंगे. ऐसे में जलभराव की वजह से कांवड़ियों को समस्या हो सकती है.




























