👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला किशनगंज में पिछले कई महीनों से पानी की बर्बादी लगातार जारी है लेकिन जिम्मेदारों को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा। स्थानीय लोगों ने कई बार मामले की शिकायत संबंधित विभाग से की है लेकिन कोई पानी की इस बर्बादी को रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठा रहा। किशनगंज में एक नहीं बल्कि दो जगह पानी की बर्बादी पिछले कई महीनों से जारी है। राहगीरों का कहना है कि पानी काफी तेजी से बह रहा है। प्रेशर इतना तेज है कि रोकने के लिए तमाम प्रयास किए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि पानी की बर्बादी नहीं रुकी तो वह प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल संबंधित विभाग का ध्यान लोगों ने पानी की बर्बादी की ओर आकर्षित किया है।


























