👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रण में करने के लिए हर कोई कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में बाबूगढ़ में भी बाबूगढ़ नगर पंचायत द्वारा सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है जिससे धूल ना उड़े और प्रदूषण नियंत्रण में रहे। इसके लिए नगर पंचायत बाबूगढ़ के द्वारा कैंटर में पानी भरकर गली मोहल्लों में भेजा जा रहा है। इसके साथ ही हाईवे पर भी छिड़काव कर प्रदूषण को नियंत्रण में करने की कोशिश की जा रही है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























