हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बृजघाट गंगा के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से खादर क्षेत्र बेहद प्रभावित है। खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। हालांकि तहसीलदार विवेक भदौरिया का कहना है कि जल स्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है बाढ़ की संभावना नहीं है।
बता दें कि मंगलवार की शाम गंगा में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई जिससे जलस्तर 198.60 मीटर के निशान पर पहुंच गया। इससे पहले रविवार को भी गंगा के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के साथ स्तर 198.60 मीटर दर्ज किया गया था। ग्रामीणों का कहना है की अभी बरसात का मौसम है जिसके चलते बाढ़ का खतरा टला नहीं है। वहीं बिजनौर बैराज से मंगलवार को 85000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो बुधवार की शाम तक बृजघाट पहुंचेगा। जल के इस उतार-चढ़ाव से खादर क्षेत्रों में लोगों की समस्या काफी बढ़ गई है। जगह-जगह जलभराव हो गया है ग्रामीणों को पशुओं के चारे के लिए पैदल ही सफर कर दूर गांव से लाना पड़ रहा है गांव में सड़क भी जलमग्न हो गई है बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि सभी तैयारियां हो चुकी है और स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। खादर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते सड़क मार्ग प्रभावित हुआ है जिससे आवाजाही में काफी समस्या हो रही है।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:





























