हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ : शहर में मेरठ रोड़ कॉलोनी आवास विकास संजय विहार में एलपीजी गैस की पाइपलाइन डालते समय पेयजल की पाइप टूट गई। इसमें कालोनियों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। इस कारण पूरी कालोनी में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। दो दिन से पानी नहीं मिलने से लोगों में हाहाकार मच गया। सप्लाई न होने से कालोनी के लोग खफा रहे। कालोनी निवासी संदीप शर्मा और राकेश शर्मा ने बताया कि लोगों ने खाली बाल्टियां उठा विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इस कालोनी में 10 हजार आबादी के लिए पानी की आपूर्ति बाधित हुई। कालोनी के लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके घर में पानी की सप्लाई हुए दो दिन बीत गए, लेकिन सप्लाई शुरू ही नहीं हो पाई। आवास विकास संजय विहार में पिछले कई दिनों में एक कंपनी द्वारा एलपीजी गैस की पाइपलाइन डाली जा रही है। पाइपलाइन अब कॉलोनी के टैगोर स्कूल के बराबर में डाली जा रही है और वहाँ पर पानी की पाइप लाइन फट गई। वही बराबर में पूरे प्लॉट में पानी भर गया और कॉलोनी में कुछ घरों में समरसेविल लगा हुआ है। वहाँ से पानी ला रहे है और दो दिन बीत जाने के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी और अध्यक्ष का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पानी का टैंकर भिजवा दे कॉलोनी वासियों को कुछ राहत मिलेगी। नगर पालिका के खिलाफ लोगी में आक्रोश है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























