👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर सोमवार की दोपहर फ्लाईओवर के पास पाइप लाइन फटने से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया. आनन-फानन में मामले की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे.
बता दें कि पेयजल पाइप लाइन फटने की वजह से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया जिससे कई इलाकों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई. पेयजल लाइन फटने से कई इलाकों तक पानी नहीं पहुंच पाया. सूचना पाकर संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पाइप लाइन को दुरुस्त करने में जुट गए.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























