👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में गंदे पानी की निकासी ना होने की वजह से लोगों को आने जाने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है. बक्सर में ग्रामीणों ने बताया कि बेहतर जल निकासी ना होने की वजह से सड़क पर तीन फीट तक पानी भर गया है. यहां बाइक सवार रोजाना चोटिल हो रहे हैं. साथ ही पैदल निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है. लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द जल्द जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए.

























