👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिछले दो दिन से हुई तेज बारिश के कारण पानी का दबाव बढ़ने से नानई मार्ग पर रजवाहे की पटरी टूट गयी जिससे कई बीघा खेत जलमग्न हो गए। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई मार्ग में पानी का दबाव अधिक बढ़ने से रजवाहा ओवर फ्लो हो गया और शनिवार को पटरी टूट गई जिससे आसपास के जंगल में स्थित कई बीघा खेतों में पानी भर गया। गन्ना और धान समेत चारे की फसल को भी नुकसान होने से किसानों का काफी नुकसान हो गया है। वहीं रजवाहे की पटरी टूटने की खबर मिलते ही सिंचाई विभाग ने तुरंत जेसीबी मशीन से मिट्टी डलवाकर टूटी पटरी को ठीक करा दिया।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:



























