हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ की मार्केट में बनी दुकानों की छत से टपकता पानी दुकानदारों के लिए आफत बनता जा रहा है। ऐसे में दुकानों में रखा सामान भी खराब रहा है। कुछ दुकानदार तो छाता लेकर दुकान में खड़े हैं। व्यापारियों ने बताया कि पानी टपकने की वजह से सामान भीग रहा है और उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। दुकानदारों की मांग है कि संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
बता दें कि नगर पंचायत बाबूगढ़ की क्षेत्र में दुकानें हैं जिसमें बैटरी, परचून, इलेक्ट्रिक आदि की दुकानें हैं। तेज बारिश के कारण दुकानों की छत से पानी चू रहा है जिसकी वजह से दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है। आलम यह है कि दुकानदारों को दुकान में खड़े होने के लिए भी छाते का सहारा लेना पड़ रहा है। छत से पानी टपकने की वजह से दुकानदार अपना सामान यहां वहां रखने को मजबूर हैं जिससे उन्हें काफी परेशानियां हो रही है। दुकानदारों ने मांग की है कि छतों की मरम्मत की जाए।

























