
चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को बुजुर्ग चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर हापुड़ क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा व फॉरेंसिक टीम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक की पहचान 75 वर्षीय ओम प्रकाश निवासी शिवगढ़ी बुलंदशहर रोड हापुड़ के रूप में हुई है।
ओम प्रकाश देहात क्षेत्र के मोहल्ला जगदीशपुरम में स्थित एक रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री में चौकीदार के रूप में नौकरी करते थे। रविवार की रात वह ड्यूटी पर थे। सोमवार की सुबह जब कर्मचारी फैक्ट्री पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया पर कोई आवाज नहीं आई। जब कर्मचारियों ने अंदर झांककर देखा तो पता चला कि चौकीदार जमीन पर पड़ा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि चौकीदार मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन































