शराब बेच रहा था, पकड़ा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना पुलिस ने शराब के एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने धंधेबाज के कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि दरोगा सुशील कुमार गश्त पर थे कि एक सूचना पर सिवाया गेट के पास से गांव नारायणपुर बासका के नरेंद्र उर्फ सुदामा को दबोच लिया। पुलिस ने सुदामा के कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब बरामद की है। पूछताछ के दौरान सुदामा ने उस ठिकाने का भी भंडाफोड़ कर दिया है, जहां से वह शराब लेकर आया था,परंतु पुलिस ने ठिकाने के सरगना के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























