👁 0 views Views
नई मंडी के पास आवाज लगाकर शराब बेच रहा था,पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड नई मंडी के पास आवाज लगाकर शराब बेच रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा।पुलिस ने आरोपी के पास से 21 पव्वे शराब बरामद की है।आरोपी जनपद मेरठ के थाना जानी के गांव पांचली खुर्द का वीर पाल है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं कच्ची/अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध शराब मिली है।पुलिस ने धंधेबाज को जेल भेज दिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























