👁 0 views Views
गांजा लेकर जा रहा था पकड़ा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पुलिस ने गांजा लेकर जा रहे एक व्यक्ति को 450 ग्राम गांजा के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने एक जानकारी के आधार पर जाल बिछाया और मिनाक्षी हाल के पास से काजीवाड़ा सिंकदर गेट हापुड़ के नाजिम उर्फ छोटू उर्फ छुट्टन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 450 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी इससे पहले दो बार जुआ खेलते हुए पकड़ा जा चुका है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225





























