👁 0 views Views
15 साल से फरार वारंटी को जेल भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जौ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी होने के बाद गत 15 वर्ष से फरार चल रहा था।

आरोपी गांव सलाइ का उम्मेद अली है, जो जनपद गाजियाबाद की बेवसिटी के मौहल्ला उस्मान गढ़ी में रह रहा था। आरोपी पर पुलिस पर गोली चलाने व आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्दम दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






























