गन्ने के बकाए का भुगतान न होने पर चीनी मिल के घेराव की चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता शुगर मिल द्वारा भुगतान न होने पर जल्द ही शुगर मिलों का घेराव करेंगे। किसानों ने गन्ना भुगतान न होने पर चीनी मिल को गन्ने की चेतावनी दी है। सिंभावली के गांव नवादा में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक बैठक का आयोजन हुआ जहां ब्लॉक के अध्यक्ष रूपराम सिंह ने कहा कि यदि किसानों के गन्ने का बकाया का भुगतान नहीं होता है तो जल्द ही शुगर मिल को घेरा जाएगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि निराश्रित पशु लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नहर की पटरी व पेट्रोल पंप तक जर्जर सड़कों को ठीक किया जाए। अन्य मांगों को लेकर किसानों ने विचार विमर्श किया और कहा कि मांग पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान हरेंद्र चौधरी, मनोज प्रधान, प्रशांत कुमार, सरदार सिंह आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540

































