हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद संभल के कलकी धाम की स्थापना के कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि के साथ-साथ हरिद्वार से पधारे श्री श्री 1008 निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का काफिला वापस लौटते समय कुचेसर रोड चोपला नेशनल हाईवे 9 पर रूका जहां चौधरी पवन वीर सिंह व काफी सहयोगियों के साथ नेशनल हाईवे पर महाराज जी का जोरदार स्वागत किया गया और आशीर्वाद लिया।
कलकी धाम में देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि जी महाराज के साथ सरधना विधायक संगीत सोम भी गाड़ी में बैठे नजर आए। इस अवसर पर चौधरी पवनवीर सिंह, मुकेश त्यागी नंबरदार, रिंकू चौधरी, राहुल त्यागी, परमजीत प्रधान, अमित प्रधान, कृष्ण कुमार, प्रेम सिंह नागर, महाराज सिंह बलजोर सिंह, सचिन, सचविनदर सिंह, अंकित चौधरी, अमरवाना, विकास त्यागी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065






























