हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का रविवार को हापुड़ ततारपुर बाईपास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा की अगुवाई में विधायक विजयपाल, हर्षदीप त्यागी, प्रवीण सिंघल, विनीत दीवान आदि नें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मालाएं पहना कर स्वागत किया। गाजियाबाद से मेरठ की ओर जा रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद हापुड़ के ततारपुर बाईपास पर कुछ पलों के लिए रुके डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ही जीत का परचम लहराएगी। बीजेपी ने जो प्रदेश में विकास किए हैं जनता उसी आधार पर भाजपा को एक बार फिर जीत दिलाएगी।
बता दें कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 1,203 करोड़ की 380 परियोजनाओं का शिलांयास-लोकार्पण करने के लिए मेरठ जा रहे थे।

































