हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी ने रविवार को गांव श्यामपुर जट्ट में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया जहां वार्ड बॉय अनुपस्थित मिला। ऐसे में उसे नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने व्यवस्थाओं को भी परखा। गांव श्यामपुर जट्ट में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में वार्ड ब्वॉय के अनुपस्थित मिलने पर उसे नोटिस जारी किया गया है।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041


























