👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में काली मस्जिद के पास लोग गंदगी से बेहद परेशान हैं। वार्ड नंबर 36 की यह तस्वीर इस बात को दर्शाने के लिए काफी हैं कि गंदगी और जलभराव किस तरह लोगों के जी का जंजाल बना हुआ है। यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी बदबू और जलभराव का सामना करना पड़ता है। यहां आए दिन बाइक सवार फिसल जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। नालियों की सफाई न होने से बीमारियां पनप रही हैं। लोगों की मांग है कि इस गंदगी को जल्द से जल्द साफ किया जाए।
सर्वाइकल और कमर दर्द वालों को मिलेगी इन गद्दों से राहत





























