वक्फ निदेशक ने की समीक्षा बैठक










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार के वक्फ विकास निगम के निदेशक गुलाम मोहम्मद ने गुरुवार को हापुड़ पहुंच कर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक ली। बैठक का संचालन भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष मौ दानिश कुरैशी ने किया।

वक्फ निदेशक गुलाम मोहम्मद ने बैठक में उपस्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम को निर्देशित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक बस्तियों व गांवों का कायाकल्प होना चाहिए। सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं वह शत-प्रतिशत अल्पसंख्यकों को मिलनी चाहिए।

वक्फ निदेशक ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम से कहा कि वे जल्द ही नगरपालिका की सीमा के अंतर्गत आने वाली अल्पसंख्यक बस्तियों का भी निरीक्षण करेंगे। उसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली जाए। उसके बाद ग्राम असौडा में मुस्लिम बस्ती अमन कालोनी,बकन्द मोहल्ला आदि का निरीक्षण वक्फ एवं विकास निगम के निदेशक गुलाम मोहम्मद ने किया।

निरीक्षण पश्चात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष ओसामा चौधरी के आवास पर पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इस्लाम बादशाह, जिला उपाध्यक्ष मो दानिश कुरेशी ओसामा चौधरी, रहमान प्रधान , चौधरी वहाब मो इमरान, इकराम ,शोएब, मुरसलीन अल्वी, शाहिद प्रधान जी का नाम दि सम्मानित व्यक्ति व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010







Related Posts

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

🔊 Listen to this सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा एएनएम, जीएनएम एवं बी.एससी. नर्सिंग के…

Read more

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा सिखेड़ा गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग
error: Content is protected !!