👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं शातिर व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।आरोपी गांव घुंघराला का वसीम है।वसीम पर 15 मुकद्दमे दर्ज है।पुलिस ने वसीम को जेल भेज दिया है
































