👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने रविवार को एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम आरिफ पुत्र शमीम निवासी गांव कुशलिया मसूरी जनपद गाजियाबाद है जिसे पुलिस ने चितौली अंडरपास से गिरफ्तार किया है। आरिफ के खिलाफ हाफिजपुर थाने में धारा 380, 457, 411 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से पुलिस ने एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।




























