👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम मनीष पुत्र राज कपूर व योगेश पुत्र रंजीत हैं जो कि पिलखवा के मोहल्ला न्यू आर्य नगर के रहने वाले हैं। दरअसल हापुड़ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी क्रम में एक मामले में वांछित चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने निजामपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी।





























