
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com):मिशन शक्ति अभियान को गति देते हुए हापुड़ में गुरुवार को वॉक पर इमपावरमेंट का आयोजन किया गया जिसमें महिला पुलिस कर्मियों, छात्राओं ने भाग लिया। इस दौड़ को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने पिंक झंडी दिखाकर रवाना किया जो हापुड़ के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत हापुड़ में वॉक पर एंपावरमेंट का आयोजन किया गया जिसमें छात्राएं, महिला पुलिस कांस्टेबल, महिला सब-इंस्पेक्टर व अन्य महिला अधिकारियों ने दौड़ लगाई और क्षेत्र वासियों को जागरूक किया। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुई वॉक पर एंपावरमेंट शाहिद उद्यान पर समाप्त हुई जिसमें लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही छात्राओं व महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन के बारे में भी बताया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ वरुण मिश्रा, सीओ स्तुति सिंह, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, महिला थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069





























