हापुड़,सीमन (ehapurnews.com ):भारत विकास परिषद हापुड़ संस्कार के तत्वावधान में यहां एक ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी का विषय कैंसर , कारण , बचाव एवं उपचार था।
अध्यक्षता डा प्रेमलता तिवारी ने की तथा मंच संचालन डा अनिल बाजपेई ने किया!
मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा कि संस्कार शाखा के सेवा कार्य प्रशंसनीय व अनुकरणीय हैं।
मुख्य वक्ता डा. राशि अग्रवाल ने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर के मामले अभी तक बड़ी उम्र में जैसे रजोनिवृत्ति के बाद ब्रेस्ट कैंसर, गभार्शय मुख कैसर आदि रोग देखने को मिलते थे,परन्तु अब छोटे बच्चों एवं युवा वर्ग में ज्यादा हो रहा है।आज देखें तो दिनों दिन आंकडे बढते जा रहे हैं यह हमारे खानपान रहन-सहन, फास्ट फूड लेना एवं व्यायाम न करना का नतीजा है ।ब्रेस्ट में कोई भी गांठ है, तुरन्त डॉक्टर को दिखायें। ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए हरे पत्ते दार सब्जी एवं पौष्टिक आहार के साथ ही व्यायाम भी करना चाहिए।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

डा प्रेमलता तिवारी ने कहा कि यदि ब्रेस्ट कैंसर हो भी जाता है तो हमें तुरंत डॉक्टर को दिखा लें तो हम इस रोग से निजात.पा सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि योगेश वशिष्ठ ने कहा प्रतिदिन व्यायाम के माध्यम से मनुष्य इम्यूनिटी पॉवर बढ़ा सकते हैं।कार्रयक्रम संयोजक डा अनिल बाजपेई एवम् ललित गोयल ने कहा कि
स्वस्थ रहना एवम् मस्त रहना जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
डा आराधना बाजपेई एवम् अर्चना कंसल ने कहा कि हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए।
अलका गर्ग मुकेश माहेश्वरी ने भी विचार रखे।
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169































