VIDEO:गुड़ व्यापारी से लूट का खुलासा, लाखों रुपए बरामद










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस और हथियारबंद लुटेरों के मध्य शुक्रवार की तड़के हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शातिर बदमाश के कब्जे से हापुड़ के व्यापारी सुनील गर्ग से लूटे गए एक लाख 7 हजार पांच सौ रुपए, एक तमंचा, एक कारतूस व एक चला हुआ खोखा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार थाना हापुड़ देहात पुलिस, जनपदीय टीम-ए संयुक्त रुप से बदमाशों की खोज में गश्त पर थी कि शुक्रवार की तड़के एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को धर दबोचा। पकड़ा गया बदमाश जनपद मेरठ के थाना दौराला की मनोहर पट्टी का विजय उर्फ गुड्डी शातिर लुटेरा है जिस पर जनपद हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद तथा मुजफ्फरनगर में संगीन धाराओं में दर्जनों मुकद्दमें दर्ज हैं और हापुड़ के गुड़ व्यापारी सुनील गर्ग से लाखों रुपए की लूटपाट में अपना हाथ स्वीकार किया है। पलिस ने व्यापारी से लूटे गए एक लाख 7 हजार पांच सौ रुपए नकद बरामद किए हैं।

बता दें कि हापुड़ की पक्काबाग मंडी के गुड़ व्यापारी सुनील गर्ग को एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने गढ़ रोड पर स्थित ओवर ब्रिज पर 10 अप्रैल को गोली मार दी थी और लाखों रुपए से भरा नोटों का थैला लेकर फरार हो गए थे। पकड़े गए लुटेरे का साथी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है।

Covid में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं: Healthians Labs 8755333320







  • Related Posts

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

    Read more

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

    श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

    हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

    हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

    शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

    शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

    जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

    जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
    error: Content is protected !!