पिलखुवा, सीमन (ehapurnews.com): कहते हैं कि प्रभु भी उन्हीं की मदद करता है, जो स्वयं अपनी मदद करते है। इसे चरितार्थ कर दिखाया है यहां एक 90 वर्षीया वृद्धा ने कोरोना को पराजित करके।
पिलखुवा के दिनेश नगर के भाजपा नेता विपिन मित्तल की 90 वर्षीया माताश्री मूर्ति देवी को अचानक खांसी, जुकाम बुखार हो गया और वह 20 अगस्त को कोरोना पाजिटिव पाई गई। वृद्धा को क्वारंटाइन किया गया, परंतु महिला ने हिम्मत नहीं हारी और उसने कोरोना की जंग को जीतने का निर्णय लिया।
वृद्धा ने नियमित रुप से डाक्टर द्वारा दी गई दवाओं का सेवन किया और सभी सावधानियां बरती,परंतु महिला ने प्रभु का स्मरण नहीं त्यागा। वह नियमित रुप से सुबह-शाम गायत्री मंत्र का जाप करती रही।
आखिर एक दिन वृद्धा कोरोना को पराजित कर अपने चाह डिब्बा आवास पर लौट गई और परिवारजनों के साथ समय व्यतीत कर रही है।
























