जनपद में वृक्षारोपण लक्ष्य पूरा करने का निर्देश










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जिला अधिकारी अनुज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने शनिवार को जिला विकास अधिकारी व समस्त खंड विकास अधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ जनपद में मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मानव दिवसों की जानकारी लेते हुए कहा कि मनरेगा द्वारा कितने मानस दिवस किए गए हैं। वृक्षारोपण के लिए जो लक्ष्य शासन द्वारा दिया जाता है उसको शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधारोपण हेतु पौधे की कम से कम 4 फिट की लंबाई अवश्य होनी चाहिए जिससे कि पौधा सुरक्षित खड़ा हो सके। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण हेतु सरकारी भूमि को चिन्हित करते हुए गड्ढा खुदान का कार्य कराना सुनिश्चित करें ।खेतों की मेड पर भी पौधरोपण का कार्य किया जाए। सरकारी भूमि को चिन्हित करते हुए पौधारोपण कराया जाए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों में तालाबों की खुदाई हेतु भी निर्देश दिए। साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हैंडपंपों के आसपास सोकपिट भी बनाए जाने हेतु निर्देश दिए। जिससे वाटर हार्वेस्ट सिस्टम ठीक हो सके। जिलाधिकारी ने बैठक में उप उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत जिस विभाग को जो भी लक्ष्य दिया गया है उसके तहत कार्य योजना बनाते हुए जिला विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दें। जिससे लक्ष्य के सापेक्ष कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जा सके। बैठक में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, समस्त खंड विकास अधिकारी, सिंचाई विभाग, वन विभाग के अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

 *एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:*







Related Posts

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

🔊 Listen to this हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर एक स्कूल के…

Read more

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

🔊 Listen to this भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय सोमवार को भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे

बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे

आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

37 लाख रुपए की लागत से 7 गांव में होगा नालों का निर्माण

37 लाख रुपए की लागत से 7 गांव में होगा नालों का निर्माण
error: Content is protected !!