एक जनवरी-2025 को 18 साल पूरे करने वाले युवाओं की बनेगी वोट












एक जनवरी-2025 को 18 साल पूरे करने वाले युवाओं की बनेगी वोट

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अब एक जनवरी-2025 में 18 साल पूरे करने वाले नौजवान भी अपनी नोट बनवा सकेंगे और यह प्रक्रिया 14 दिसम्बर से शुरू होगी

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां जोरों पर चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब एक जनवरी 2025 को 18 साल पूरे करने वाले सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़ेगा। इसके लिए प्रक्रिया 14 दिसंबर से ही शुरू हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार नई समय सारिणी के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को सभी ग्राम पंचायतों, ब्लाकों और जिला पंचायतों के मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची का प्रारुप चस्पा किया जाएगा। इसके बाद नाम जुड़वाने, कटवाने या सुधार कराने के लिए मतदाताओं को करीब एक माह का पूरा समय मिलेगा।

दावे आपत्तियां 24 से 30 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद बीएलओ और सहायक निर्वाचन अधिकारी स्तर पर जांच पड़ताल होगी और छह जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। छह फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसी सूची के आधार पर वर्ष 2026 में ग्राम प्रधान, बीडीसी, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इस कार्य में जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समय सीमा में सभी कार्य पूरा किया जाए।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264











  • Related Posts

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    🔊 Listen to this आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती कीहापुड़,सीमन(ehapurnews.com):हापुड के औद्योगिक क्षेत्र धीरखेड़ा में आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसो.) व डीआईए (धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एसो.) के…

    Read more

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    🔊 Listen to this पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    रुपयों के लेनदेन के मामले में चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार

    रुपयों के लेनदेन के मामले में चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन
    error: Content is protected !!