मतदाताओं ने लिया शत प्रतिशत मतदान का निर्णय










हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जनपद की 57 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को एक बैठक कर वोट प्रतिशत बढ़ाने व इस विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत पहुंचाने के लिए विशेष रणनीति बनी। बैठक में वोटरों को जागरूक किया गया। इसके अलावा घर घर जाकर वोट डालने का सन्देश पहुंचाने और 10 फरवरी को सभी को वोट दिलवाने का संकल्प लिया गया। इन बैठकों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, पँचायत सहायकों, निगरानी समितियों से जुड़े लोगों ने शिरकत की। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि दो दिनों में आकलन कर लिया जाए कि किन किन मोहल्लों में वोट प्रतिशत कम हो सकता है उनमें पूरा फोकस कर लिया जाए कि वोट डालने लोग जरूर जाएं, कोई पीछे न छूटने पाए। मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह की कोशिश है कि इस विधानसभा चुनाव में हापुड़ का मत प्रतिशत शत प्रतिशत न हो तो भी 90 प्रतिशत से कम कहीं पर न हो। हालांकि पंचायतों को 100 प्रतिशत वोट डलवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि लोकतंत्र की आत्मा वोटर हैं। जितना अधिक लोग वोट डालेंगे लोकतंत्र की गरिमा बढ़ेगी। उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारी पँचायत व ग्राम पंचायत सचिवों को कहा है कि पिछले चुनाव के अनुभवों को देखते हुए शत प्रतिशत मतदान की रणनीति बनाएं। जो वोट डालने से कतराते रहे हैं उनसे व्यक्तिगत संवाद कर उनको अपना फर्ज निभाने , ग्राम पंचायत की व अपनी गरिमा बढ़ाने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रेरित करें।







Related Posts

एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

🔊 Listen to this एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शासन द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस में एक बार फिर महिला का…

Read more

हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे दो से तीन बाइकों पर सवार होकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

धौलाना के गांव में चौधरी साहब की प्रतिमा का अनावरण

धौलाना के गांव में चौधरी साहब की प्रतिमा का अनावरण

सपा नेता के निधन पर शोक

सपा नेता के निधन पर शोक

हापुड़ में भवन निर्माण सामग्री पर जीएसटी की भारी चोरी

हापुड़ में भवन निर्माण सामग्री पर जीएसटी की भारी चोरी

सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
error: Content is protected !!