उत्तर प्रदेश दिवस पर मतदाता शपथ दिलाई










उत्तर प्रदेश दिवस पर मतदाता शपथ दिलाई
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): हापुड के मनोहर रेजिडेंसी परिसर में आज 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के माध्यम से सरकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार किया गया तथा मतदाता शपथ भी दिलाया गया।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर माननीय विधायक सदर श्री विजयपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस के आयोजन का आरंभ हमारी सरकार की देन है। उन्होने कहा की पहले उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत के नाम से जानते थे उत्तर प्रदेश का इतिहास 4000 वर्षों पुराना है जब आर्यों का यहा आगमन हुआ। उन्होने कहा की पिछली सरकारों ने 50 वर्षों से अधिक समय तक राज किया परंतु किसी भी सरकार ने इतने काम नहीं किया जितना हमारे केंद्र तथा राज्य सरकारों ने अल्प समय में किया। उन्होने कहा की जनपद में जिला अस्पताल, सड़कों का चौड़ीकरण, आश्रम पद्धति एवं नवोदय विद्यालय तथा काली नदी के पुल हेतु 6 करोड़ का बजट आवंटित हुआ है। हमारी सरकार जाति, धर्म, लिंग से ऊपर उठकर चौहमुखी विकास पर कर रही है।
माननीय विधायक धौलाना श्री धर्मेश सिंह तोमर ने सभी उपस्थित लोगों को उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस उत्तर प्रदेश की स्थापना का उत्सव है उन्होने कहा की महिलाएं लोगों पर बोझ नहीं है वर्तमान सरकार की योजनाओ से महिलाओ सशक्तिकरण हुआ है।
माननीय जिला अध्यक्ष श्री नरेश तोमर ने कहा कि हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस को मनाना आरंभ किया है तथा केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। सरकार अपने लक्ष्य सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास को पूरा कर रही है जिसके लिय समाज के वंचित, गरीब एवं मजदूर सहित समस्त वर्गों को आच्छादित कर रही है।
जिलाधिकारी श्री मती प्रेरणा शर्मा ने उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई दी तथा कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि सभी लोग वोटर लिस्ट में अपने बीएलओ से या ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर ली तथा जिन लोगों का वोटर आईडी कार्ड बना हुआ है वह अपने मत का प्रयोग अवश्य करें जिससे जनपद का मतदान प्रतिशत बढे। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाया तथा वरिष्ठ तथा युवा मतदाता को मतदाता कार्ड का वितरण किया। मारवाड़ इंटर कॉलेज के जीनत ने मतदान एवं स्वीप पर गीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता तथा मतदान हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के लगे स्टालों का निरीक्षण किया। इसी दौरान श्रम विभाग, ग्राम विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उद्योग विभाग, महिला कल्याण विभाग के लाभार्थी को प्रमाण पत्र दिया साथ ही जनपद के कक्षा 10 में उच्च स्थान प्राप्त बालिकाओं को 5000 धनराशि का डमी चेक दिया गया।
उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर सूचना विभाग द्वारा 250 से अधिक उत्तर प्रदेश संदेश नामक पत्रिका का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपयुक्त उद्योग अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा जनसामान्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540








  • Related Posts

    होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9…

    Read more

    आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित…

    Read more

    You Missed

    होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

    होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

    आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

    आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना
    error: Content is protected !!