
हरियाणा में युवती के साथ हुए रेप के खिलाफ हापुड़ में उठी आवाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हरियाणा में एक युवती के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटना से पूरे देश में गुस्सा है। इस घिनौनी हरकत के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। महिला जागृति फाउंडेशन और बहुजन महापुरुष विचार समिति ने सोमवार की देर शाम हापुड़ में कैंडल मार्च निकाला। गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च अंबेडकर तिराहे पर संपन्न हुआ जहां मोमबत्ती जलाकर पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरी और अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान विभिन्न राज्यों व जनपद में हुए रेप और हत्या के खिलाफ महिलाओं ने आवाज उठाई। इस दौरान भाजपा नेत्री अलका निम, अजब सिंह, शैंकी, विकास, करण, योगेश, प्रिंस आदि शामिल हुए जिन्होंने अपना विरोध जताया। अलका निम ने कहा कि इस तरह की शर्मनाक हरकत करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























