हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा के राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित एक समारोह में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख एव अध्यक्ष जिला पंचायत का स्वागत एव अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी.के सिंह व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री योगेंद्र मावी एवम हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्षपति प्रमोद नागर, गाजियाबाद ज़िला पंचायत अध्यक्षपति बसंत त्यागी एवम ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान व अभिनंदन किया गया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है।आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत व प्रदेश में भाजपा की सरकार सुनिश्चित है।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509





























