हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति एवं मां चंडी जी पालकी सेवा समिति ने की महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल की झांझ, डमरू एवं अन्य वाद्य यंत्र से आरती की। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति एवं मां चंडी जी पालकी सेवा समिति के द्वारा श्री चंडी मंदिर में शनिवार शाम को बाबा महाकाल एवं मां पार्वती जी के विवाह की दिव्य रंगोली बनाई गई तथा साथ ही रात्रि आठ बजे बाबा महाकाल की झांझ, डमरू एवं अन्य वाद्य यंत्र से आरती की गयी। भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आर्शीवाद प्राप्त किया तथा साथ ही श्रद्धालुओं ने वाद्य यंत्रों के साथ महाकाल के भजन गाये जिससे मंदिर का वातावरण आनंदमय हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया।
इस दौरान चंडी मंदिर के प्रधान नवनीत अग्रवाल, मंत्री सत्येंद्र कुमार अग्रवाल, उपमंत्री मोहित जैन, कोषाध्यक्ष संजीव विजयंत, पालकी समिति के संस्थापक रविन्द्र जिंदल पोपट, नवीन आनंद, विनय प्रकाश, देवेश शर्मा, मनु गर्ग, पंकज त्यागी, वंश बंसल आदि उपस्थित रहे।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622

अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी





























